आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजयीपुर प्रखंड के मथौली स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन कर पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया गया।
स्थानीय स्तर पर आयोजित इस गरिमामयी समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार तथा जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ उपस्थित रहे।
इस महाविद्यालय के शुरू होने से अब स्थानीय, ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा (स्नातक) के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
#Gopalganj #Education #NewDegreeCollege #Vijayipur #SamratChoudhary #BiharGovernment #GopalganjAdministration
Bihar Education Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar