आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी बीडीओ और सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
📍 बैठक के मुख्य निर्देश:
लंबित परियोजनाएं: भूमि उपलब्धता के कारण लंबित योजनाओं का शीघ्र समाधान करने और भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
भवन निर्माण: पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास और स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की हिदायत।
आपूर्ति व जन कल्याण: जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का नियमित निरीक्षण करने, खाद्यान्न वितरण की निगरानी और अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
#Gopalganj #DevelopmentMeeting #DistrictAdministration #ReviewMeeting #GoodGovernance #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar