शिवसागर: बड्डी थाना क्षेत्र के बड्डी-आलमपुर के बीच नईया पुल के समीप नहर में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
बड्डी थाना क्षेत्र के बड्डी-आलमपुर के बिच नईया पुल के समीप नहर मे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।जहाँ शव के बरामदी को लेकर जानकारी देते हुए बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया की नहर मे मिले शव का पहचान कर लिया गया है।जो मुरलीपुर गाँव का रहने वाला 35 वर्षीय हैदर अंसारी है। जिसको शव को निकलकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।