बरेली: अशरफ खां छावनी में पुलिस पर हमला करने वाले 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अशरफ खां छावनी में पुलिस पर हमला करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जुए की सूचना पर गई पुलिस के ऊपर दबंगों द्वारा लाठी डंडों और ईट पत्थरों से हमला कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।