बरेली: थाना प्रेम नगर क्षेत्र में पुलिस कर्मियों से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया
थाना प्रेम नगर क्षेत्र में पुलिस कर्मियों से हुई मारपीट मामले में 9 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में,एसपी सिटी ने दी जानकारी। जुआ खेले जाने की सूचना पर अशरफ खान छावनी पहुंची थी पुलिस टीम। दबंगों ने शराब के नशे में पुलिस टीम पर किया हमला। मारपीट के दौरान दो पुलिसकर्मी हुए घायल। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।