संभल: संभल गजरौला रेल लाइन के विस्तार की मांग को लेकर मंडावली रसूलपुर के महंत दयाल दास ने PM को पत्र भेजकर बजट की मांग की
संभल से गजरौला रेल लाइन के कार्यक्रम की मांग को लेकर अधिवक्ता व समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत श्री उदासीन बाबा अखाड़ा मठ बाबा गंगाराम मंडावली रसूलपुर के महंत दयाल दास ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर बजट स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेल लाइन विस्तार से शिक्षा,व्यापार,रोजगार आदि में व्यापक सुविधा बढ़ेंगे।