कोडरमा: ई-रिक्शा पलटने से 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
कोडरमा थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह पुल के समीप शनिवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हीराबाद निवासी सम्मक्का देवी उम्र 50 वर्ष, लक्ष्मी भाजय उम्र 18 वर्ष और सनारस्मा उम्र 45 वर्ष शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर अंगूठी बेचने का काम करते हैं।