कोडरमा: बीआर इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चर्चा की गई
भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया के तत्वाधान में शनिवार को बीआर इंटरनेशनल स्कूल चराडीह में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं वंदे मातरम गीत गाकर हुई। सभी का स्वागत, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने किया।