औरंगाबाद: रफीगंज के कोटवारा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
रफीगंज प्रखंड के कोटवारा में शनिवार को मार्गदर्शन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। झंडा तोलन रामनारायण विश्वकर्मा द्वारा किया गया। झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए दनई पहुंची। इसके बाद बच्चे उसी मार्ग से वापस विद्यालय पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।