कुर्था: अरवल जिले में पृथ्वी दिवस पर जिला संगठन आयुक्त की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित
Kurtha, Arwal | Apr 22, 2026 अरवल में जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में पृथ्वी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि +2 जीए उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर कुमार व +2 उच्च विद्यालय बलियापुर के प्रधानाध्यापक सह जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राजीव कुमार उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में सभी ने पृथ्वी को स्वच्छ रखने की शपथ ली।