किशनगढ़: अजमेर की किशनगढ़ में प्लास्टिक पाइपों और स्कूल बस में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में काबू पाया
अजमेर के किशनगढ़ में फतेहलाल नगर के खाली प्लॉट में रखे प्लास्टिक गैस पाइपों में आग लगी और पास खड़ी निजी स्कूल बस भी जलकर तबाह हो गई। दमकल विभाग ने तीन गाड़ियां भेजकर करीब एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जांच मदनगंज पुलिस कर रही है।