सदर बाजार में डीजे की तेज आवाज से जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा
राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात एक जर्जर इमारत का सामने का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेज आवाज में डीजे बजने के दौरान यह घटना हुई। इमारत के नीचे पान की दुकान संचालित होती है। हिस्सा गिरने का आभास होते ही दुकानदार और आसपास मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दिन के समय इस इलाके में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में देर रात घटना होने से बड़ा हादसा टल गया।
#RaipurNews #SadarBazar #Raipur #ChhattisgarhNews #BreakingNews