लखीसराय: मेदनीचौकी पुलिस ने एक फरार शराब तस्कर व दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
मेदनीचौकी पुलिस ने 1 फरार शराब तस्कर एवं 2 वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 1:45 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से शराब तस्कर संजय महतो उर्फ संजय कुमार को गिरफ्तार किया है. साध बाबा स्थान मोहनपुर से कुर्की वारंटी लालू कुमार उर्फ छोटू को तथा भिरहा गांव से इश्तिहार वारंटी नंदन महतो उर्फ नंदू को गिरफ्तार किया गया.