बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के ऊपर से गुजरी पूरी ट्रेन, बाल-बाल बची
Barh, Patna | Nov 1, 2024 "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय" यह कहावत उस वक्त चरितार्थ होते हुए प्रतीत हुई, जब एक वृद्ध महिला यात्री के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। उसके बाद वह बाल-बाल बच गई। घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर घटित हुई। जब शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे कोसी हटिया एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी। महिला ट्रेन चढ़ने के दौरान फिसलकर नीचे गिरी और ट्रेन खुल गई।