बिजनौर: नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर में 2 बाइक आपस में टकराने पर 2 पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ घायल
Bijnor, Bijnor | May 28, 2024 बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहीद नगर में बाइक आपस में टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में शाहनवाज नाम का एक युवक घायल हो गया जिसको स्थानीय सीएचसी से बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। और घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।