बिजनौर: गांव उलकपुर में शख्स ने अपने सगे भाई को मारपीट कर किया घायल, आरोपी भाई हुआ गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 28, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव उलकपुर में सगे कलयुगी भाई ने नौशाद नाम के अपने ही सगे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति को पुलिस ने आनन फानन में बिजनौर जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले कीजांच पड़ताल में जुटी हुई है