बिजनौर: बिजनौर एसपी व डीएम ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Bijnor, Bijnor | May 27, 2024 आज दिनांक 27.05.2024 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार बिजनौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियो को मिलने वाली सुविधाओं को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान जिला कारागार के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे ।