बिजनौर: गांव काजीवाला अमीरपुर बेगा उर्फ बेगावाला में घर से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 27, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव काजीवाला अमीरपुर बेगा उर्फ बेगावाला में छम्मो नाम की महिला के घर में 25 मई को चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम इमरान है। जो गांव का ही रहने वाला है। इमरान के पास से पुलिस ने चोरी किया गया इनवर्टर बैटरा व.800 रुपय बरामद किए हैं।