खेकड़ा: आई म्यूजिका मॉल बड़ौत में बाल श्रम की सूचना पर थाना AHTU, श्रम विभाग, प्रोबेशन विभाग एवं अन्य संबंधित टीमों ने की जांच
Khekada, Bagpat | Apr 23, 2026 बड़ौत स्थित आई म्यूजिका मॉल में बाल श्रम की सूचना पर थाना एएचटीयू बागपत, श्रम विभाग, प्रोबेशन विभाग एवं अन्य संबंधित टीमों द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। मौके पर निरीक्षण के दौरान कोई भी नाबालिग बाल श्रम करता हुआ नहीं पाया गया। टीम द्वारा मॉल प्रबंधन एवं दुकानदारों को बाल श्रम न कराने हेतु सख्त निर्देश दिए गए तथा उल्लंघन पर विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी