नौबतपुर: नौबतपुर में तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान, चेचौल रोड पर चला नगर पंचायत का बुलडोजर
नौबतपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे चेचौल रोड समेत बाजार के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे और अस्थायी निर्माण को हटाया गया। लगातार अभियान चलने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। नगर पंचायत की टीम ने सड़क औ