कर्वी: चित्रकूट में सामूहिक विवाह समारोह, 166 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे
चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सीतापुर रामायण मेला परिसर में 166 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीडीओ डीपी पाल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की व्यवस्था है।