कैंपियरगंज: कैंपियरगंज में नवरात्र के पांचवें दिन सभी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का लगा रहा तांता, पुलिस रही मौजूद
कैंपियरगंज तहसील में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का लगा रहा तांता, नवरात्रि की पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा करने के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और चुनरी, फूल, अगरबत्ती सहित तमाम पूजा के सामग्री लेकर, माता को अर्पित करते नजर आए श्रद्धालु, इस दौरान पुलिस भी सभी मंदिरों पर मौजूद नजर आई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी दर्शन करने में न हो।