कैथल: कैथल से दिल्ली तक कांग्रेस का 'वोट चोरी के खिलाफ' बड़ा ऐलान
कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की तरफ से वोट चोरी के खिलाफ बड़ी रैली होगी। हरियाणा के कई कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में गैर कानूनी हस्तक्षेप को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है।