देहरादून: SSP अजय सिंह पहुंचे महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर, देहरादून, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश
एसएसपी अजय सिंह ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस, कालेज रायपुर, देहरादून पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मतगणना की तैयारी का बारिकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इतजाम करने के निर्देश दिए हैं।