देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान किया जारी, एक जून तक बारिश की जताई संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होने बताया कि एक जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के कुमाउं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश की संभावना है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।