देहरादून: एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून में पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
उत्तराखंड में चार जून को होने वाली मतगणना के लिए एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। एडीजी ने सभी जनपद प्रभारियों को मतगणना स्थल का स्वयं निरीक्षण करने और राजपत्रित अधिकारियों को प्रभारी बनाने के निर्देश दिए।