मोकामा (पटना): पचमहला थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के सिर फटने की सूचना है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।