हरिद्वार: बहादराबाद हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर इनामों की बरसात, SSP ने 10 तो IG गढ़वाल ने 25 हजार का दिया ईनाम
बहादराबाद में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर ईनाम की बरसात हुई है। मामले में गुरुवार देर शाम आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने 25 हजार के ईनाम की घोषणा की वहीं SSP परमेंद्र डोभाल ने 10 हजार के ईनाम देने की बात कही। पूरे मामले में लगी कई थानों की पुलिस टीम ने 400 CCTV और 600 CDR खंगाले थे।