हरिद्वार: उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात, भाजपा पर साधा निशाना
बहादराबाद थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे यशपाल आर्य ने कानून व्यवस्था और महिला अपराध को लेकर BJP पर निशाना साधा और सीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया