हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में सामान्य चुनाव प्रेक्षक सौरभ कुमार सुमन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
रोशनाबाद मुख्यालय में सामान्य चुनाव प्रेक्षक सौरभ कुमार सुमन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनसे मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंगलौर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है और सभी दल इसका पालन करें। साथ ही उन्होंने उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।