हरिद्वार: हर की पौड़ी क्षेत्र में कमीज में छिपाकर शराब के पव्वे बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, मायापुर में एसपी सिटी ने दी जानकारी
हर की पौड़ी क्षेत्र में कमीज में छिपाकर शराब के पव्वे बेचने वाले एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेल्ट बांधकर कमीज में पव्वे छिपाकर तस्करी कर रहा था। जिसके कब्जे से देसी शराब के 48 पव्वे बरामद हुए हैं। मायापुर में SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।