हरिद्वार: भावना पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बहादराबाद में नाबालिग बालिका हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की करी मांग
बहादराबाद में नाबालिग बालिका हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाने लगी है। समाजसेवी भावना पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मृतका को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह अंकिता भंडारी हत्याकांड की यह पुनरावृत्ति है, और इसके पीछे भी BJP नेता का षड्यंत्र है लिहाजा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को फांसी दी जाए। भावना पांडे ने आंदोलन की चेतावनी दी।