निरसा में डीसी-एसएसपी का निरीक्षण, सोनबाद पुल जल्द पूरा करने का निर्देश
निरसा: बुधवार की सुबह धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपनी टीम के साथ निरसा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के पीछे प्रस्तावित एसडीपीओ आवास एवं कार्यालय के लिए चिह्नित जमीन का जायजा लिया गया। वहीं तेतुलिया-सोनबाद के बीच स्थित अधूरे पुल का निरीक्षण कर उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
गौरतलब है कि निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण सोनबाद पुल को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त हो गई थी। इस मुद्दे को न्यूज निरसा ने पूर्व में प्रमुखता से उठाया था।
उपायुक्त ने इस दौरे को जिला प्रशासन का सामान्य निरीक्षण बताया। News Nirsa