दारू: दारू थाना प्रभारी की अनोखी पहल, वॉल पेंटिंग के जरिए ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जा रहा सजग
दारू थाना प्रभारी की अनोखी पहल, वॉल पेंटिंग के जरिए ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जा रहा सजग। दारू थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए दारू थाना प्रभारी द्वारा इन दिनों एक अनूठी पहल चलाई जा रही है। ग्रामीणों को ज्वलंत मुद्दों पर जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्र में विशेष वॉल पेंटिंग अभियान की शुरुआत की गई।