पटना ग्रामीण: दानापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
दानापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार लोगो को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भ्रदवाज ने बताया की पुलिस गश्त के दौरान चारो को गिरफ्तार कर थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया तो शराब पीने कि पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया।