पटना ग्रामीण: इंडिया गठबंधन की बैठक पर एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कहा- उनकी नीयत साफ नहीं
राजधानी पटना में शनिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक होनी है। अब इस बैठक को लेकर बीजेपी विपक्ष पर हमलवार है। पूरे मामले पर शुक्रवार की देर शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब बैठक करके क्या करेंगे। उनके पास न नेता है नीति है। उनकी नीयत भी साफ नहीं है।