पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, इंडी गठबंधन के लोग सिर्फ गाली ही दे सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इंडिया गठबंधन और खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग सिर्फ गाली ही दे सकते हैं इसके अलावा और कुछ नहीं कर सकते। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग डरने वाले नहीं है।