पीलीबंगा: रामपुरा गांव में घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
रामपुरा गांव में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 3 रामपुरा निवासी श्रीमती कलावती पत्नी रतनलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि दो नामजद आरोपियों ने परिवादिया के घर में घुसकर परिवादिया वउसके पति के साथ मारपीट की।