बदायूं: बरात चढ़ने के दौरान सड़क पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस, बीमार महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | Nov 28, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक पत्नी किरन की हालत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने शहर से निजी एंबुलेंस बुलवाई और पत्नी को उपचार के लिए बरेली ले जाने लगे। भूपेंद्र ने बताया कि शहर की पुरानी चुंगी के पास सड़क पर बरात चढ़ रही थी, जिससे शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी तक जाम लगा हुआ था।