शिवपुरी नगर: रन्नौद: दोस्ती में दगा, लोन के नाम पर ₹21 लाख की ज़मीन हड़पी, खाते में डाले सिर्फ ₹2 लाख
शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक परिवार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति को नशे की हालत में रखकर धोखे से कीमती जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित महिला बुधवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।