उरई: एट थाने के निरीक्षक शिवकुमार शंकर ने संभाला चार्ज, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को दी प्राथमिकता
Orai, Jalaun | May 2, 2026 शनिवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एट थाना परिसर से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर निरीक्षक शिवकुमार शंकर ने थाने का चार्ट लेते हुए मीडिया से बातचीत की और कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि नगर में कानून व्यवस्था बरकरार रहे और लंबे समय से चल रही विवेचना का जल्द से जल्द निस्तारण हो।