अटरू: अटरू पुलिस ने नाकाबंदी कर बम्बूल की लकड़ी से भरे दो ट्रक किए पकड़े
Atru, Baran | Jun 4, 2026 अटरू थाना पुलिस की नाकाबंदी में दो ट्रकों में मिली संदिग्ध बबूल की लकड़ी, वन विभाग कर रहा जांच अटरू, 4 जून। अटरू थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को थाने के सामने की जा रही नाकाबंदी के दौरान दो ट्रकों में संदिग्ध रूप से बबूल की लकड़ी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को रोककर वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।