सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बैलेट पेपर से चुनाव होने पर इनकी दुकान बंद हो जाएगी
सहारनपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमे को लेकर मंगलवार को संसद इमरान मसूद एसएसपी दफ्तर पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर सोमवार को हुए प्रदर्शन में पुलिस से धक्का मुक्की सरकारी काम में बाधा और यातायात प्रभावित होने के आरोप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।