पटियाली: पटियाली में उर्स के चौथे दिन सजी सूफियाना महफिल, मुकाबला-ए-कव्वाली में झूमे श्रोता
पटियाली में हाजी हरवेन शाह दरगाह पर आयोजित उर्स के चौथे दिन सोमवार रात मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने मंच पर फीते की गांठ खोलकर किया। उर्स कमेटी ने उनका स्वागत सम्मान किया। मुकाबले में इमरान साबरी और शहनाज व इकरा साबरी ने शानदार सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समा बांध दिया। श्रोता झूमते नजर आए।