गाज़ियाबाद: प्लॉट देने के नाम पर 3.52 लाख की धोखाधड़ी करने वाले फरार अभियुक्त को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्लॉट देने के नाम पर धोखाधड़ी करके 3.52 लाख की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आदर्श शर्मा नाम के 1 शातिर अभियुक्त को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले में बीते 5 जनवरी को हिमांशु उर्फ अफजल नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।