प्रतापगढ़: भारी बारिश से सेनानी नगर और एसपी ऑफिस परिसर में जलभराव, स्कूली बच्चों और आमजन की बढ़ी मुसीबत
प्रतापगढ़ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार सुबह 9 बजे सेनानी नगर मोहल्ला तालाब में तब्दील हो गया है, वहीं एसपी ऑफिस परिसर में भी पानी भर जाने से कामकाज प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी के उचित प्रबंध न होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।