डिंडौरी: कलेक्टर परिसर से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान को लेकर बाइक रैली निकाली गई, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
डिंडौरी कलेक्टर परिसर से शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता बाइक रैली निकाली गई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। गौरतलब है की स्वच्छता बाइक रैली के शुभारंभ के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।