UP Police
#लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने वाला 01 वांछित अभियुक्त दुबहड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद_
बलिया। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
आज दिनांक 04.08.2026 को उ0नि0 शुभेन्द्र सिंह, का0 रवि मौर्या व का0 प्रेमचन्द यादव द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान ग्राम नगवां पहुंचे। वहां _अभियुक्त उत्कर्ष पाठक पुत्र हरिहरनाथ पाठक निवासी नगवां थाना दुबहड़_ अपने घर पर मिला। पूछताछ हेतु उसे थाना दुबहड़ लाया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के अपने जुर्म को स्वीकार किया। थाना दुबहड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 105/352 BNS से संबंधित अभियुक्त को थाना से ही समय करीब 09:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त _01 अदद लाठी_ भी बरामद की गई।
विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त उत्कर्ष पाठक को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।