गुमला: उर्मी-अरमई-डूमरडीह में मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना संपन्न
Gumla, Gumla | Oct 14, 2026 दुर्गा पूजा समिति उर्मी-अरमई-डूमरडीह की ओर से नवरात्र के चतुर्थ दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मां रानी से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और सुख-समृद्धि प्रदान करने की कामना की।