भीलवाड़ा: सुभाष नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 चोर गिरफ्तार, 18 बाइक बरामद
भीलवाड़ा। शहर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिस्ट्रीशीटर गोपाल लाल कीर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।